
Chhath Puja Lalganj basti : दीपावली के तीन दिन बाद यानी कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से लेकर षष्टी तिथि तक छठ महापर्व मनाया जाता है। यह पर्व खासतौर पर उत्तर-पूर्व भारत में मनाया जाता है। और यह महापर्व लालगंज के मनोरमा नदी के संगम तट पर यहाँ छठ पूजा का भव्य आयोजन किया जाता है | पूजा स्थान की विशेष सफाई से लेकर लाइट की व्यवस्था हमारे ग्राम प्रधान जी के द्वारा किया जाता है | इस बार 18 नवंबर, बुधवार से 21 नवंबर, शनिवार तक छठ पर्व मनाया जा रहा है। इस दौरान सूर्य देव और छठी मैया की उपासना का खास महत्व माना जाता है।
छठ पूजा का महत्व बहुत अधिक माना जाता है। छठ व्रत सूर्य देव, उषा, प्रकृति, जल और वायु को समर्पित हैं। ऐसी मान्यता है कि इस व्रत को श्रद्धा और विश्वास से करने से नि:संतान स्त्रियों को संतान सुख की प्राप्ति होती हैं।
बताया जाता है कि छठ व्रत संतान की रक्षा और उनकी जिंदगी में तरक्की और खुशहाली लाने के लिए किया जाता है। विद्वानों का मानना है कि सच्चे मन से छठ व्रत रखने से इस व्रत का सैकड़ों यज्ञ करने से भी ज्यादा बल प्राप्त होता है। कई लोग केवल संतान ही नहीं बल्कि परिवार में सुख-समृद्धि लाने के लिए भी यह व्रत रखते हैं।
@abhishek

Comments
Post a Comment